पेंशन अदालत 2026: पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए 27 अप्रैल को होगी सुनवाई

पेंशन अदालत 2026: पेंशन विभाग की ओर से पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 27 अप्रैल 2026 को संभाग स्तर पर पेंशन अदालत आयोजित की जाएगी। इस अदालत में पेंशन से संबंधित लंबित मामलों और शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण निदेशालय के निदेशक महेंद्र सिंह भूकर ने बताया कि पेंशनरों की समस्याओं को जल्दी निपटाने के उद्देश्य से वर्ष में चार बार पेंशन अदालत आयोजित की जाती है।

पेंशन अदालत 2026 के लिए 25 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

पेंशन अदालत में अपना मामला प्रस्तुत करने के लिए पेंशनरों को 25 मार्च तक आवेदन करना होगा। पेंशनर अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ निम्न स्थानों पर जमा कर सकते हैं:

  • पेंशन विभाग के कार्यालय
  • शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय
  • संबंधित कोषालय (Treasury Office)

पेंशन अदालत में पेंशनर अपनी समस्या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी रख सकते हैं। इससे दूर रहने वाले पेंशनरों को भी सुविधा मिलेगी।

आवेदन फॉर्म कहां से डाउनलोड करें

पेंशन अदालत के लिए निर्धारित आवेदन पत्र पेंशन विभाग और शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है:

  • rajpension.nic.in
  • pension.raj.nic.in

इन वेबसाइटों से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके भरने के बाद संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।

निर्धारित तिथि तक प्राप्त मामलों का यदि पहले समाधान नहीं हो पाता है, तो उन्हें 27 अप्रैल को आयोजित पेंशन अदालत में अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारित किया जाएगा